फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   post office account minium balance

मंडल के डाकघरों के एक लाख बचत खाते होंगे बंद

Tue, 15 Dec 2020 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
post office account minium balance
post office account minium balance
झांसी। नए नियम के अनुसार डाकघराें के बचत खाते में न्यूनतम पांच सौ रुपये रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके चलते मंडल के लगभग तीन लाख से अधिक खातेधारकों के खाते से सौ रुपये सालाना की कटौती की जाएगी। वहीं, लगभग एक लाख खातों में सौ रुपये से कम धनराशि होने पर खातों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल में झांसी, जालौन व ललितपुर में तीन प्रधान डाकघर सहित कुल 75 उप डाकघर हैं। जिनमें बचत खातों की संख्या 13 लाख से अधिक है। जिनमें लगभग तीन लाख से अधिक बचत खातों में पांच सौ रुपयों से कम की धनराशि है। वहीं, लगभग एक लाख बचत खातों में सौ रुपये से भी कम की रकम है। पूर्व में डाकघरों में बचत खातों को सिर्फ पचास रुपये से खोला जाता था इसके अलावा न्यूनतम धनराशि भी पचास रुपये तय की गई थी। लेकिन अब नए नियम के अनुसार न्यूनतम राशि को बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया है। जिसके चलते मंडल के लगभग एक लाख बचत खातों में सौ रुपयों से कम राशि होने पर बंद कर दिया जाएगा। वहीं, तीन लाख खातों से पांच सौ रुपयों से कम धनराशि होने की स्थिति में सौ रुपये प्रतिवर्ष की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बचत खाता धारकों को खाते में न्यूनतम पांच सौ रुपये रखने की अपील की गई थी। इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया गया था। लेकिन लगभग तीन लाख खातों में पांच सौ रुपये से कम धनराशि है। वहीं लगभग एक लाख खातों में सौ से कम धनराशि होने पर खातों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed