Jhansi: जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आया तो अफगानिस्तान बन जाएगा देश, जानिए और क्या बोले प्रवीण तोगड़िया
तोगड़िया ने कहा कि जब भारत की जनसंख्या सौ करोड़ होगी, तो हिंदू आबादी 45 करोड़ होगी। अगले 40-50 साल में मुस्लिम जनसंख्या 30 फीसदी बढ़ेगी। उन्होंने एंटी लव जिहाद कानून भी पूरे देश में बनाने की मांग केंद्र सरकार से की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आया तो भारत अफगानिस्तान बन जाएगा। उन्हें विश्वास है कि सरकार ने जैसे धारा 370 हटाई उसी तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। प्रवीण तोगड़िया रविवार को झांसी में संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रिसर्च जनरल लैंसेट में छह महीने पहले रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि 77 वर्ष बाद भारत में जनसंख्या घटकर 100 करोड़ हो जाएगी। वहीं, भारत सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक देश में जनसंख्या वृद्धि दर दो प्रतिशत हो गई है। इसमें मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि 2.4 प्रतिशत और हिंदू की 1.8 फीसदी है। हिंदू घटना शुरू हो गए हैं।
तोगड़िया ने कहा कि जब भारत की जनसंख्या सौ करोड़ होगी, तो हिंदू आबादी 45 करोड़ होगी। अगले 40-50 साल में मुस्लिम जनसंख्या 30 फीसदी बढ़ेगी। उन्होंने एंटी लव जिहाद कानून भी पूरे देश में बनाने की मांग केंद्र सरकार से की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन रहा है। काशी, मथुरा में भी मंदिर बनें, इसके लिए सरकार को यथा स्थिति धर्म स्थान कानून 1991 को हटाना पड़ेगा। जब तक नहीं हटाएंगे मंदिर नहीं बन पाएगा।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके खेत की सब्जी घर आकर खाई है, हमारे आंतरिक संबंध कैसे हैं, ये अन्य लोग क्या जानें। मीडिया हम लोगों के बीच दूरी मानती है। उन्होंने अपने हिंदू ही आगे अभियान के बारे में जानकारी दी। कहा कि अभियान के तहत इस साल पांच करोड़ हिंदू घरों में मिलने जाएंगे। उन परिवारों को 24 घंटे देश में कहीं पर भी मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर देंगे। गरीबों के घर पर अनाज, नि:शुल्क डॉक्टर व वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान संदीप सरावगी, आचार्य अविनाश मौजूद रहे।
क्या श्रद्धा के टुकड़े, कन्हैया का सिर तन से जुड़ा नफरत नहीं?
विपक्षी नेताओं द्वारा देश में नफरत बढ़ने के आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार मोहम्मद बिन कासिम आया। इसके बाद काशी, मथुरा, अयोध्या में मंदिर तोड़े गए, तभी से नफरत बढ़ रही है। ऐसे में प्रश्न ये है कि यह नफरत कौन बढ़ा रहा है? क्या श्रद्धा के टुकड़े, कन्हैया का सिर तन से जुड़ा, ये नफरत नहीं है?
खान की मार्केटिंग नहीं करूंगा
पठान फिल्म को लेकर उपजे विवाद पर उन्होंने कहा कि खान की फिल्म ज्यादा लोग देखें, ऐसे बयान वह नहीं देंगे। मेरे ही भाइयों के हाथ में सरकार और सेंसर बोर्ड है। आपत्तिजनक हिस्से को हटा दो, फिर खान की मार्केटिंग भी नहीं होगी। एक सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि आज से 30 साल पहले मैं हिंदू नहीं हूं कहने की होड़ थी। आज समय बदला है। अब मैं हिंदू हूं कहने की होड़ है।