Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytecnick rape case

पॉलिटेक्निक दुष्कर्म कांड: सभी आठ आरोपी दोषी करार, सजा का एलान कल

Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Polytecnick rape case
झांसी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आठों अभियुक्तों को शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) नितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने दोषी करार दिया। उनकी सजा का एलान सोमवार को किया जाएगा। घटना के बाद से सभी अभियुक्त जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा 11 अक्तूबर 2020 को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दरम्यान पॉलिटेक्निक के पास से गुजरने पर सुबह तकरीबन दस बजे कॉलेज के ही आठ छात्र उसे बेरहमी से खींचते हुए छात्रावास में ले गए थे। यहां उन्होंने बेखौफ अंदाज में दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दौरान पीड़िता का दोस्त भी उसके साथ मौजूद था। अभियुक्तों ने दोनों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, पीड़िता की जेब से 1,000 रुपये निकाल लिए थे। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए और रुपयों की मांग की गई थी। इसके बाद एक अभियुक्त संजय कुशवाहा पीड़िता को अपने साथ बालाजी रोड स्थित साइबर कैफे पर ले गया था। वहां बार कोड के जरिये पीड़िता के खाते से 2,000 रुपये निकाले गए थे। घटना के दौरान ग्वालियर रोड चौकी में तैनात एसआई विक्रांत सिंह हॉस्टल के पास से गुजर रहे थे। पीड़िता की चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने उसे ओर रुख किया था। पुलिस को देखकर हॉस्टल में भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने महोबा के थाना ककरबई क्षेत्र के छानीकला निवासी भरत कुमार, महोबा के कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार, झांसी के रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन, रानीपुर निवासी मोनू पारया, गोंडा के पाठकपुरवा बजीरगंज निवासी शैलेंद्र नाथ पाठक, झांसी के थाना टहरौली के बघेरा निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई के सहसो निवासी विपिन तिवारी तथा महोबा के थाना कुलपहाड़ के मुढारी निवासी संजय कुशवाहा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से मुकदमे की सुनवाई लगातार जारी थी। विशेष लोक अभियोजक विजय कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को अदालत ने आठों आरोपियों को दोषी करार दिया। आरोपियों को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच आठों अभियुक्तों को पुलिस न्यायालय लेकर आई थी। अभियुक्तों के परिजन भी मौजूद थे। सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुईं थीं।
23 महीने 19 दिन में हुई सुनवाई पूरी
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई इस सनसनीखेज वारदात की गूंज उस समय पूरे प्रदेश में सुनाई दी थी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए घटना वाले दिन ही मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को दबोच लिया था। घटना के एक महीने बाद पुलिस ने 10 नवंबर 2020 को न्यायालय में 227 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया गया था। न्यायालय में भी इस मामले की तेजी से सुनवाई हुई। अदालत ने 23 महीने 19 दिन के भीतर सभी आरोपियों को दोषी करार दे दिया। विदित हो कि इस मुकदमे में उच्च न्यायालय की ओर से भी तेजी से सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।
पीड़िता समेत 12 ने दी गवाही
झांसी। इस मुकदमे में पुलिस ने 33 गवाह बनाए थे, इनमें से 12 ने अदालत में गवाही दी। गवाहों में पीड़िता के अलावा उसके चाचा, उसका दोस्त, ग्वालियर चौकी के तत्कालीन एसआई, एफआईआर लेखक महिला कांस्टेबल, पीड़िता का आंतरिक परीक्षण करने वाली महिला चिकित्सक, साइबर कैफे संचालक, पीड़िता व उसके दोस्त का बाह्य परीक्षण करने वाले चिकित्सक, जिस विद्यालय में पीड़िता ने कक्षा दो तक की पढ़ाई की थी उसके प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य, सीपरी थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक व विवेचक तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की वैज्ञानिक अधिकारी ने गवाही दी। 18 फरवरी से 23 अगस्त 2022 के बीच सभी गवाहों के बयान दर्ज किए गए। वहीं, अभियुक्तों की ओर से भी दो गवाह पेश किए गए थे।
डीएनए परीक्षण से हुई थी पुष्टि
झांसी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से एक अभियुक्त का डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया था, जो पीड़िता के डीएनए से मैच कर गया था। डीएनए परीक्षण की यह रिपोर्ट आरोपियों को दोषी करार देने की अहम कड़ी साबित हुई। इस जांच में घटना स्थल से मिली दरी व लाल रंगा गमछा अहम साबित हुए। इसके अलावा अभियुक्तों के मोबाइल फोनों की भी जांच हुई थी, जिनमें अश्लील वीडियो भी मिले थे।
माता-पिता को धमकाया भी था
झांसी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्तों ने पीड़िता के माता-पिता को धमकाया भी था। पीड़िता की ओर से यह जानकारी अदालत को दी गई थी। पीड़िता ने सुरक्षा भी मांगी थी, परंतु मिल नहीं पाई थी। बावजूद, पीड़िता डरी नहीं और उसने आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। वहीं, घटना के तुरंत बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवेश फार्म पीड़िता को दिखाए गए थे, जिन पर लगी फोटो के जरिये उसने अभियुक्तों की पहचान की थी।

11 धाराओं में सुनाई जाएगी सजा
झांसी। विशेष लोक अभियोजक विजय कुशवाहा ने बताया कि अभियुक्तों को 11 धाराओं में सजा सुनाई जाएगी। इनमें 376 डी, 354, 354 ए, 354 बी, 354 डी, 323, 395, 386, 341, 5/6 एवं 9/10 पॉक्सो एक्ट में सजा सुनाई जाएगी। जबकि, अभियुक्तों पर लगी धारा 412 तथा 67 व 67 ए आईटी एक्ट को कोर्ट ने नहीं माना है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि 5/6 पॉक्सो एक्ट में न्यूनतम 20 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed