फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytecnic hostel like as horry movies place

हॉरर फिल्म के भूतिया खंडहर जैसे हैं पॉलीटेक्निक के छात्रावास

Tue, 13 Oct 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Polytecnic hostel like as horry movies place
पॉलीटेक्निक हॉस्टल में के बाहर तैनात पुलिस।
झांसी। पॉलीटेक्निक के ब्वॉयज हॉस्टल किसी हॉरर फिल्म के भूतिया खंडहर से कम नहीं हैं। छात्रावासों की दीवारें जीर्णशीर्ण हैं और खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त। इमारतों के इर्दगिर्द झाड़ियां ही झाड़ियां हैं। शाम होते ही छात्रावास परिसर अंधेरे के आगोश में समा जाता है। ऐसे माहौल में होने वाली पढ़ाई का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में दो ब्वॉयज हॉस्टल हैं। दोनों परिसर में एकेडेमिक भवन के पीछे स्थित हैं। एक हास्टल में 50 और दूसरे में 60 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। जिस हॉस्टल में बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, उसका लोकार्पण साल 2014 में हुआ था। परिसर में झाड़ियां इस कदर हावी हैं कि हास्टल की इमारत तक पहुंचने के लिए पगडंडी नुमा रास्ते से जाना पड़ता है। इमारत की दीवारें सालों से पुताई न होने की वजह से और भी बदहाल नजर आती हैं। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। दरवाजों को बंद करने में टूटी कुंडिया आड़े आ जाती हैं। परिसर में प्रकाश का भी कोई इंतजाम नहीं है। खंभे तो लगे हैं, परंतु लाइट गायब हैं। ऐसे में शाम से ही छात्रावास परिसर को अंधेरा अपने आगोश में ले लेता है। छात्रावासों की बदहाली पर प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से झाड़ियां उग आईं हैं। जल्द इन्हें साफ कराया जाएगा। इसके अलावा छात्रावासों की अन्य खामियां भी दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed