{"_id":"590e28744f1c1b7c6e440fc3","slug":"politics-of-harem-sp-from-shivpal-s-statment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के पैंतरे से गरमाई सपा की राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के पैंतरे से गरमाई सपा की राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा सेक्युलर मोर्च के गठन के एलान के बाद सपा की ठंडी पड़ी राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। धड़ों में बंटे नेता नए सिरे से रणनीति बना रहे हैं, ताकि उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहे। ज्यादातर स्थानीय नेताओं ने अखिलेश के साथ रहने की घोषणा कर दी है। कुछ नेता चुप्पी साधे हुए हैं। वे ताजे घटनाक्रम पर निगाह रखे हैं।
विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी की राजनीति एकदम ठंडी पड़ी हुई थी। लेेकिन, बीते रोज पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा से अलग संगठन सेक्युलर मोर्चा के गठन की घोषणा किए जाने के बाद से पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। सक्रिय हुए पार्टी के ज्यादातर स्थानीय नेताओं ने अखिलेश यादव के साथ रहने का एलान कर दिया है।
राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश का नेतृत्व सर्वमान्य है। उनके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि शिवपाल तो चुनाव से पहले ही सपा को हराने वालों के साथ मोर्चा बना चुके थे। उनके पास जनाधार नहीं है। सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की राजनीति में अपनी उपस्थिति तक दर्ज नहीं करा पाएगा। जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि झांसी में शिवपाल का सेक्युलर मोर्चे से सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी एकजुट है। विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्यामसुंदर सिंह ने कहा कि पूरी पार्टी अखिलेश के साथ है।