फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   politician

कारों से आए, नारे लगाए, भाषण दिए और चल दिए

Thu, 07 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने बुधवार को सीपरी बाजार थाने पर प्रदर्शन किया। कारों पर सवार होकर आए नेताओं और उनके समर्थकों ने थाने पर नारेबाजी की, भाषण दिए, ज्ञापन सौंपा और फिर लौट गए। थानाध्यक्ष ने नेताओं से चाय का आग्रह किया तो उन्होंने मुस्कराकर हाथ जोड़ दिए।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को भाजपाइयों का सीपरी बाजार थाने पर प्रदर्शन लगभग 22 मिनट में सिमट गया। रिमझिम बारिश के बीच दिन में लगभग 12 बजे थाने पर दो कार्यकर्ता पार्टी के चार झंडे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


12.18 बजे प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र शुक्ला की गाड़ी थाना परिसर में आकर रुकी। इनके ही पीछे भाजपा के विधायक रवि शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मेयर किरन राजू बुकसेलर के पति अपने समर्थकों के साथ कारों से पहुंचे। थाना परिसर में सभी एक जगह पर एकत्रित हुए। सभी नेताओं ने वहीं तय किया कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद कोई थाने पर नहीं रुकेगा। इसके बाद नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जितने भाजपाई थे, उससे कहीं ज्यादा पुलिस बल तैनात था। बमुश्किल 10 कदम चलकर भाजर्पाई थाने के पोर्च में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अपने भाषण में नेताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पार्टी के प्रभांशु डे, संजीव पटेरिया, संजीव तिवारी, अमित साहू, राजकांतेश वर्मा, दिगंत चतुर्वेदी सहित कई नेता मौजूद रहे।


थानाध्यक्ष ने नेताओं से चाय पीने का आग्रह किया तो उन्होंने मुस्कुराकर हाथ जोड़ लिए। शायद उन्हें मंगलवार की याद आ गई, जब कुछ नेताओं कोतवाली में प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी के आग्रह पर चाय पी ली थी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पानी बरस रहा है, कुछ देर थाने में बैठ लें लेकिन कोई नहीं रुका और सभी कारों में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed