फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   political profile of rajeev singh

राष्ट्रवादी विचारधारा का सेवक बबीना की सेवा करने को संकल्पित

Tue, 13 Sep 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
political profile of rajeev singh
राजीव सिंह
झांसी जिले में आने वाले बबीना विधानसभा क्षेत्र से राजीव सिंह आगामी चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। जानिए उनके प्रोफाइल के बारे में। 
विज्ञापन


एक सच्चा आस्थावान व्यक्ति हमेशा दूसरों की सेवा को तैयार रहता है। यदि वो व्यक्ति राजनीति में आने की ठान ले तो फिर उसकी सेवा का दायरा बढ़ जाता है। ज्याद से ज्यादा लोगों की सेवा करने के लिए इस बार बबीना विधानसभा क्षेत्र से राजीव सिंह परीक्षा लोगों की सेवा करने को तैयार हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल का माहौल है। कुछ ऐसा ही हाल है झांसी जिले की बबीना विधानसभा का जहां बड़े-बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। लेकिन राजीव सिंह बड़े ही शांत स्वभाव से जनता के कार्यों में दिन-रात लगे रहते हैं। उन्हें लगता है कि ज्यादा ढोल बजाने से बेहतर है कि जनता का जरूरी काम निपटाया जाए। 

कृषक परिवार से संबंध रखने वाले राजीव सिंह राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओतप्रोत हैं। उनका ज्यादातर समय लोगों की सेवा में गुजरता है। भगवान में आस्था रखने वाले राजीव सिंह को किताबें पढ़ने का भी शौक रखते हैं। अपने पिता को आदर्श मानने वाले राजीव सिंह राजनीति में आकर लोगों के हित में काम करना चाहते हैं। 40 वर्षीय राजीव, स्वामी विवेकानंद को पढ़ना काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की एतिहासिक नगरी झांसी के बबीना विधानसभा में लोगों के लिए राजीव सिंह एक जाना पहचाना नाम है। अपनी ईमानदार छवि से उन्होंने लोगों को काफी प्रभावित किया है। राजीव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के एजेंडे को आगे ले जाना चाहते हैं। वह पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। योग को दिन की प्राथमिकता मानने वाले राजीव सिंह लोगों के अधिकारों के लिए निरंतर लड़ते रहते हैं। सुबह-सुबह से लेकर शाम तक लोगों के बीच रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव सिंह इस बार भाजपा से बबीना विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने को लेकर प्रयासरत हैं। राजीव सिंह चाहते हैं कि वो राजनीति में आकर लोगों के हक की लड़ाई लड़ें, इसके लिए वो लोगों से सहयोग की मांग कर रहे हैं। पहली बार राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे हैं। युवाओं में खास पकड़ है राजीव की। खैर बबीना के लोग किसे पसंद करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन राजीव सिंह  के नाम की चर्चा गरम है।
( SPONSORED POST )  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed