फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Political party intrest farmer

राजनीतिक दल संभाले हैं किसान

Tue, 26 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Political party intrest farmer
झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन अब किसानों के हाथों में नहीं रहा। कई राजनीतिक दल आंदोलन की कमान संभाले हुए हैं। सरकार तो किसानों के साथ बातचीत करने को तैयार है मगर सियासी पार्टियां समझौता नहीं आंदोलन जारी रखना चाहती हैं। ताकि, वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक सकें। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद जप करती होंगी, मगर वोट बैंक के लिए जय श्रीराम नारे पर आपत्ति करती हैं।
विज्ञापन

मेहंदीबाग में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। आज आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य समेत तमाम योजनाएं देश-प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर रही हैं। विपक्षी पार्टियां किसानों के बीच मंडी खत्म होने का भ्रम फैला रही हैं। भाजपा सरकार ने एमएसपी बढ़ाई है। गन्ना किसानों का भी सर्वाधिक भुगतान बीजेपी सरकार ने किया। समाजवादी पार्टी पर हमलावर रुख अपनाते हुए स्वतंत्रदेव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जो माफिया एके-47 लेकर खुलेआम घूमते थे आज योगी सरकार का उन पर बुलडोजर चल रहा है। वो प्रदेश छोड़कर भागे हुए हैं। हाल ही में एक सर्वे में भी योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं। पंचायत चुनाव को लेकर भी भाजपा की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed