{"_id":"5e6943568ebc3ec5571f9b74","slug":"political-jhansi-news-jhs162189749","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने कहा, सिंधिया के जाने से पार्टी पर नहीं पडे़गा कोई असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने कहा, सिंधिया के जाने से पार्टी पर नहीं पडे़गा कोई असर
Thu, 12 Mar 2020 07:50 PM IST
झांसी ब्यूरो
झांसी ब्यूरो
झांसी ब्यूरो
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे मध्यप्रदेश की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसे लेकर झांसी के वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जिले में किसी भी कार्यकर्ता ने पार्टी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
झांसी में सिंधिया का हुआ था जोरदार स्वागत
मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों जमकर उठापटक मची हुई है। सिंधिया समर्थक विधायक और कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में लामबंद हैं। झांसी भी मध्य प्रदेश की सीमाओं से लगा हुआ है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश की राजनीति का प्रभाव झांसी के कांग्रेसियों पर रहता है। कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी झांसी आए थे, जिनके स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ता काफी संख्या में उमड़े थे।
विज्ञापन
बुधवार को सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ऐसे में निश्चित है कि उनके कई समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। इनमें संभवत: झांसी के भी कार्यकर्ता हो सकते हैं। हालांकि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने स्पष्ट किया कि सिंधिया के जाने से कोई फर्क नहीं पडे़गा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के साथ है।
विज्ञापन