फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polish bharti me nahi hogi likhit pariksha

पुलिस भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा : मुख्यमंत्री

Wed, 20 May 2015 12:17 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Polish bharti me nahi hogi likhit pariksha
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को आसान बनाने जा रही है। पुलिस में बगैर लिखित परीक्षा के भर्तियां की जाएंगी। नौजवानों को केवल फिजिकल टेस्ट व इंटरव्यू देना होगा तथा अंकतालिकाएं दिखानी होंगी। यह बात उन्होंने मंगलवार को एरच बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के शिलान्यास समारोह में कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पुलिस में चालीस हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही चालीस हजार भर्तियां और की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में नौजवानों को कड़ी लिखित परीक्षा से गुजरना होता है। लेकिन, आने वाले दिनों में सरकार ऐसा कोई रास्ता निकालेगी, जिससे लिखित परीक्षा विहीन भर्ती प्रक्रिया की जा सके। इस दौरान अखिलेश ने सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। जबकि, केंद्र पर किसानों की मदद न करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सदमे से मरने वाले 18 किसानों के आश्रितों को सात - सात लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मौत पर हल्ला तो खूब मचाया जाता है, परंतु उनकी मदद नहीं की जाती। केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा सांसद उत्तर प्रदेश ने दिए हैं। इस नाते केंद्र पर जिम्मेदारी ज्यादा है। केंद्र सरकार मृतक किसानों के परिवारों को प्रदेश सरकार से दोगुना मुआवजा 14 - 14 लाख रुपये उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव (सिंचाई) दीपक सिंघल, सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह यादव व डा. रश्मि आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed