फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   poliman cut chanlan for her depantment person

हेलमेट न लगाने वाले पुलिस वालों के भी काटें चालन

Mon, 24 Jun 2019 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
poliman cut chanlan for her depantment  person
पुलिस लाइन में यातायात पर हुई बैठक में डीआईजी सुभाष सिंह वघैल ने अधिकारियों को नियम का पालन करान?
झांसी। महानगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रविवार को पुलिस लाइन में गोष्ठी की गई। इसमें डीआईजी व एसएसपी ने सड़क हादसे रोकने के लिए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले पुलिसकर्मियोें व उसके बाद जनता के चालान करने को कहा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आए सुझावों को अमल कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोष्ठी मेें डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने कहा कि तीन सवारी अपराध की जननी है। जीवन अमूल्य है, यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचें। यातायात व्यवस्था को ठीक करना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसे में हो रही है। हेलमेट न पहनना मौत का कारण सामने आ रहा है। उन्होेंने कहा कि पहले पुलिस नियम का पालन करे उसके बाद जनता से कराएं। सोमवार से वृहद स्तर पर चेकिंग कराने को कहा, इसमें बिना हेलमेट चलने वाले पुलिसकर्मी का पहले चालान के निर्देश दिए। गोष्ठी में पेट्रोल पंप मालिकों से उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दें।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकतर मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनना चाहिए। उन्होंने सभी थानेदारों को यातायात व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए। गोष्ठी में वार्डन भूपेंद्र खत्री, नीलम शर्मा, प्रगति शर्मा, शिव प्रसाद तिवारी, अतुल अग्रवाल, अंकुर बट्टा आदि ने र्कई सुझाव दिए। इस पर अमल के लिए डीआईजी व एसएसपी ने थानेदारोें को निर्र्देश दिए। गोेष्ठी में एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी देहात राहुल मिठास, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ देहात संग्राम सिंह, सीओ सिटी जालौन संतोष कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ओझा, एआरटीओ सिद्घार्थ यादव, पेट्रोप पंप एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव बब्बर समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश
डीआईजी व एसएसपी ने यातायात व्यवस्था के मद्देनजर सीओ स्तर पर एक वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। इसमें व्यापारी, थानेदार, चौैकी इंचार्ज, संभ्रात नागरिक समेत अन्य लोगोें को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही लोगोें को जागरूक करने के लिए सभी चौराहों पर पेट्रोल पर होर्डिंग्स लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed