{"_id":"5cc4af74bdec22074c261395","slug":"policeman-doing-togher-vote-and-duety","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी और मतदान एक साथ करेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी और मतदान एक साथ करेंगे पुलिसकर्मी
Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
poling
- फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। इस बार लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी मतदान से वंचित नहीं रह सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस बार पुलिसकर्मियों के लिए इपिक कार्ड की व्यवस्था की है। इसके तहत जहां भी ड्यूटी होगी, पुलिसकर्मी वहां से मतदान कर सकेंगे। चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। निर्वाचन आयोग ने जिले के सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि वह इस बार चुनाव डयूटी में जाने से पहले पुलिसकर्मियों को मतदान कराया जाए। इसके बाद हर जनपद में एक बूथ बनाया गया है। जहां, गैर जनपद से आए पुलिसकर्मी मतदान करेंगे और फिर वह चुनावी डयूटी पर रवाना होंगे।
अकसर चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी मतदान से वंचित रह जाते थे। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने पुलिसकर्मियों के लिए अब ड्यूटी के फर्ज के साथ वोट का फर्ज भी अदा करने का नियम लागू किया है। चुनाव आयोग द्वारा इस बार लोकसभा चुनाव कोई भी मतदाता मतदान से न छूटे की थीम पर मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को डिटेल प्रजेंटेशन एवं चुनाव आयोग की गाइड लाइन बताई गई। इसके आधार पर पुलिसकर्मियों के पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करने के लिए आवेदन किए गए। बताया गया कि जिले में आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आवेदनों को जिला अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अधिकारी पुलिसकर्मियों को मतदान के लिए ड्यूटी के दौरान पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध करवाएंगे। चुनाव आयोग से पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए से एक निश्चित तारीख दी जाती है और इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिसकर्मी निश्चित तारीख को पोस्टल बैलेट के सेंटर में मतदान कर सकते हैं।
निरीक्षक : 95
उपनिरीक्षक : 600
कांस्टेबिल : 3500
हेड कांस्टेबल : 600
पुलिसकर्मी मतदान से वंचित नहीं रह सकेंगे। पुलिसकर्मियों को फार्म नंबर 12 भरवाए जाने के निर्र्देश दिए गए हैं, ताकि वे वोट डाल सकें। इससे वे मत का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी