फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police team reached Mathura in search of murder accused Jitu

Jhansi News: हत्यारोपी जीतू की तलाश में मथुरा पहुंची पुलिस टीम

Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police team reached Mathura in search of murder accused Jitu

विज्ञापन
झांसी। अंजनी माता मंदिर के पास रमेश प्रजापति की हत्या के मामले में वांछित जितेंद्र उर्फ जीतू अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका। लगातार लोकेशन बदलने की वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। उसकी आखिरी लोकेशन मथुरा में मिली। उसकी तलाश में पुलिस टीम मथुरा भी पहुंच गई लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। इस मामले में पुलिस 16 नवंबर को ही मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें विनोद यादव एवं सचेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने उनसे कई घंटे पूछताछ की लेकिन वे दोनों अभी तक हत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस को जीतू की तलाश है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि जीतू की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed