फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police station land capture open record

थानों की जमीन पर कब्जे, खंगाले जा रहे हैं रिकार्ड

Thu, 08 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police station land capture open record
झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गठित हुई टीम इन दिनों जिले के थानों का इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही थानों के नाम दर्ज भूमि की भी तलाश की जा रही है। जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने पर उसे साफ कराया जाएगा। इसके बाद थानों का सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन

जिले के कई थाने आजादी से पहले अस्तित्व में आ चुके थे। थानों के नाम पर बड़े-बड़े भूखंड राजस्व अभिलेखों में दर्ज किए गए थे। लेकिन, आबादी के लगातार बढ़ते जाने और अनदेखी की वजह से कई थानों की जमीन पर अतिक्रमण हो गया, जिससे इनके परिसर सिकुड़कर छोटे से रह गए। लेकिन, अब थानों की जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक ने टीम का गठन किया है, जिसमें पुलिस विभाग के अभियंता एके श्रीवास्तव, एडीजी पीआरओ जगदीश पांडेय व प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभूषण पांडेय को शामिल किया गया है। टीम इन दिनों थानों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। कई थानों की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

सबसे पुराना रक्सा थाना
झांसी। जांच में सामने आया है कि जिले का सबसे पुराना थाना रक्सा है। इसकी स्थापना 1829 में हुई थी। जबकि, इसके बाद गरौठा थाना 1830 और बरुआसागर थाना 1854 में अस्तित्व में आया था। टहरौली में थाने की स्थापना 1879 में हुई थी। चिरगांव, कटेरा व उल्दन थाना 1903 में अस्तित्व में आए थे। 1907 में पूंछ और थाना सदर बाजार की स्थापना हुई थी। एरच थाना 1950 और कोतवाली 1957 में बनी थी। वहीं, धमना चौकी 1854 में गठित हुई थी। इसके अलावा अन्य थानों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed