{"_id":"5d91d3558ebc3e01567f1851","slug":"police-says-break-the-silence-and-openly-say-daughters-in-aprajita-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : चुप्पी तोड़ें और खुलकर बोलें बेटियां, तुरंत पुलिस को करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : चुप्पी तोड़ें और खुलकर बोलें बेटियां, तुरंत पुलिस को करें सूचित
Mon, 30 Sep 2019 03:35 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत सोमवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने कहा कि अपने साथ घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना पर बेटियां चुप्पी न साधें, बल्कि खुलकर बोलें। चुप्पी साधने का मतलब है बढ़ावा देना।
उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। वे सीमा पर देश की सुरक्षा भी कर रही हैं, साथ ही चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजने के काम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। जरूरत तो बस आत्मविश्वास की है।
स्वामी विवेकानंद कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने 1090 वुमंस पावर लाइन की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी लड़की के साथ कोई छेड़खानी कर रहा है, तो 1090 पर फोन करें।
विज्ञापन
लड़की की सूचना गोपनीय रखते हुए लड़के को पुलिस सबक सिखा देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लड़कियां सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करें। फेसबुक पर अपरिचित लोगों से दोस्ती न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारियां किसी से शेयर न करें। इस दौरान बालिकाओं को अन्य जानकारियां भी दीं गईं। बाद में सभी के प्रति आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना सारस्वत ने जताया।