फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police Recruitment Exam: 12305 students left the exam on the last day

पुलिस भर्ती परीक्षा : आखिरी दिन 12305 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 04:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: 12305 students left the exam on the last day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पांच दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। शनिवार को भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। आज दोनों पालियों में कुल 22,848 छात्रों को शामिल होना था। इनमें 10,543 छात्र ही शामिल हुए जबकि 12305 छात्र अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अफसर पूरे समय केंद्रों का जायजा लेते रहे।


शनिवार को जनपद के विभिन्न 27 केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा हुई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं एसएसपी राजेश एस ने कई केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों का सत्यापन करने के साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। किसी भी दशा में सीसीटीवी कैमरे बंद न करने के निर्देश दिए। परीक्षा आरंभ होने से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, बाल प्वाइंट पेन एवं पहचान पत्र ही ले जाने दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा भी तीन से पांच बजे के बीच हुई। आज भी सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी तैनात रहे। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह के मुताबिक प्रथम पाली में 5439 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 5985 अनुपस्थित पाए गए जबकि द्वितीय पाली में 5104 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6320 अनुपस्थित रहे। पांच दिन के बाद परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से निपटने से पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जन्मतिथि में हेरफेर के आरोप में पकड़ा गया परीक्षार्थी
ललितपुर। सुबह की पाली में पीएन इंटर कॉलेज में अभिमन्यु ओझा पुत्र दीनानाथ ओझा निवासी देवकली थाना ब्रह्मपुर, जनपद बक्सर (बिहार) को जन्मतिथि में हेरफेर करने के आरोप में पकड़ा गया। अंतिम दिन दोनों पालियों में 6288 के मुकाबले 3183 परीक्षार्थी उपस्थित और 3105 अनुपस्थित रहे। वहीं, जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर एक युवती को सुबह की पाली में एलर्जी हुई और खुजली होने की शिकायत की। मेडिकल टीम ने परीक्षा कक्ष में जाकर उसका इलाज किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed