फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police recovered cash worth 18 lakhs from four wheeler

चार पहिया वाहन से पुलिस ने बरामद की 18 लाख की नकदी

Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police recovered cash worth 18 lakhs from four wheeler
झांसी/एरच। विधानसभा चुनावों के चलते हो रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 18 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। वाहन सवार नकदी का ब्यौरा पुलिस को नहीं बता सके। विवरण न मिलने पर पुलिस ने उड़न दस्ते को मौके पर बुला लिया। चुनाव में गलत इस्तेमाल के अंदेशे से दस्ते ने रकम सीज करके उसे आयकर विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) नैपाल सिंह के मुताबिक एरच थाना के बेहतर घाट बैरियर पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मऊरानीपुर से उरई की ओर एक सफेद रंग की एसयूवी कार जा रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसे रोका तब अंदर एक बैग से कुल 18,04,400 रुपये बरामद हुए। इसमें दो हजार की पांच नोट समेत अन्य पांच सौ रुपये एवं सौ रुपये के नोट थे। गाड़ी में सात लोग सवार थे। इनमें दिलीप कुमार, नीतू कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद पृथ्वीपुर थाना मऊरानीपुर के रहने वाले हैं जबकि सुरेंद्र थाना उल्दन का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि वह बकरी खरीदने का व्यापार करते हैं। बकरी खरीदने के लिए यह रकम लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पैसों का ब्योरा मांगा लेकिन यह लोग उसे नहीं दिखा सके। सूचना मिलने पर उड़न दस्ते के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने रकम सीज करके उसे आयकर विभाग को सौंप दिया है। कार्रवाई के दौरान एरच थाना प्रभारी त्रदीप सिंह, ककरबई थाना प्रभारी राजपाल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नकदी सीज कर दी गई है। पैसों का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। ब्यौरा देने के बाद नकदी उनको सौंप दी जाएगी।
नैपाल सिंह
एसपी (आरए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed