फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police went to arrest gamblers villagers surrounded and beat up policemen returned empty handed accused absconded

जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस को पड़ा भारी: ग्रामीणों ने घेरकर खाकी की कर दी पिटाई, खाली हाथ लौटे पुलिसकर्मी, आरोपी फरार

Mon, 04 Apr 2022 01:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2022 01:57 AM IST
सार

झांसी में जुआरियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने घेरकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। हालत देख खाली हाथ लौटे। 

विज्ञापन
police went to arrest gamblers villagers surrounded and beat up policemen returned empty handed accused absconded
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरा में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस की पिटाई की गई। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस वहां से खाली हाथ लौट आई। एसपी ग्रामीण नैपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में 13 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि सिंकदरा गांव में किराना दुकानदार के पीछे वाले कमरे में एक दर्जन से अधिक लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर दोपहर करीब 2 बजे उप निरीक्षक बृजेश साहू के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने गांव में छापा मारा। पुलिस की जानकारी होने पर जुआरियों ने दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली। पुलिस ने दरवाजे खुलवाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस के छापा मारने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वे इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को घेर लिया। झड़प होने लगी। पुलिस की पिटाई कर दी गई। इसी दौरान मौका देखकर जुआ खेलने वाले दरवाजा खोल कर भाग निकले। पुलिस ने इन लोगों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण सफलता नहीं मिल सकी। हालात देख सभी पुलिसकर्मी वहां से लौट आए। एसपी ग्रामीण नैपाल सिंह ने बताया कि सिकंदर खां, शेरू, सुशील राय, राजेंद्र मेहतर, रिंकू महाजन समेत 13 नामजद लोगों के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी सिकंदर खां है। वह ही गांव में जुआ खिलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed