{"_id":"5754764e4f1c1b8c4910a700","slug":"police-personnel-also-weekly-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब जिले के भी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। साथ ही काम के घंटे भी कम किए जाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। कानपुर व आगरा में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। जबकि, जनपद में एक जुलाई से लागू की जाएगी। इससे पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी।
पुलिस कर्मियों के, खासतौर पर थाना इंचार्ज, चौकी इंचार्ज व बीट कांस्टेबलों के न काम के घंटे तय हैं और न कोई साप्ताहिक अवकाश मिलता है। ऐसे में वह बेहद तनाव में रहते हैं, चिढ़चिढ़े हो जाते हैं और अपनी ड्यूटी को भी सही तरह से अंजाम नहीं देते पाते हैं। फिटनेस भी दुरुस्त नहीं रहती हैं। अरसे से जरूरत महसूस की जा रही थी कि इन्हें भी हफ्ते में एक दिन का अवकाश दिया जाए ताकि वह अपनी ड्यूटी में चुस्त रह सकें।
इस सबके बीच पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कुछ दिन पहले तय किया कि पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। इस कड़ी में कानपुर और आगरा में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब झांसी में भी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। अमूमन अभी तक पुलिसकर्मी 12घंटे या इससे अधिक समय तक ड्यूटी करते हैं। अब यह अवधि भी कम की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पुलिस कर्मी अवकाश नहीं मिलने और काम के बोझ की वजह से तनाव में रहते हैं।
इससे न सिर्फ उनकी काम करने की क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा तो वे अपने परिवार के साथ दिन गुजारेंगे और आराम भी करेंगे। इसके बाद जब ड्यूटी पर आएंगे तो पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रहेंगे। उनके काम में भी काफी निखार जाएगा।
साप्ताहिक अवकाश मिलने से कोई भी काम प्रभावित नहीं होगा। थानों पर पुलिस कर्मियों को रजिस्टर बनवाया जाएगा जिसमें क्रमवार प्रत्येक पुलिस कर्मी को अवकाश मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुलिस कर्मी 12-12 घंटे लगातार ड्यूटी करते हैं, इसे भी एक जुलाई से कम किया जाएगा। कोशिश होगी कि कोई भी पुलिस कर्मी नौ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करे।