फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police kas rhi sanjay pr sikanjha

यूपी: पुलिस कस रही संजय पर शिकंजा, जुटा रही सुबूत

Sat, 21 Sep 2019 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
police kas rhi sanjay pr sikanjha
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोेनी के मामले में आरोपी चालक से पूछताछ के लिए पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला है। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस टीम आरोपी को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। पुलिस आरोपी के साथ दिल्ली पहुंचकर सुबूत एकत्रित करेगी, जिससे कारोबारी संजय वर्मा पर शिकंजा कस सके। पुलिस ने इसके लिए दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है।

विज्ञापन


तालबेहट निवासी श्यामलता सोनी ने कोतवाली के वासुदेव मोहल्ला निवासी संजय वर्मा पर पुत्री का अपहरण कर दुबई ले जाने की रिपोर्ट दर्र्ज कराई थी। महिला का सुराग लगाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस टीमों ने कोतवाली के ऋषिकुंज स्कूल के पास स्थित बिसातखाना निवासी योगेश कुमार को पकड़ा था, जो कारोबारी संजय वर्मा का चालक था। पूछताछ में आरोपी ने संजय वर्मा द्वारा मीना की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की थी। उसने झांसी से मीना को दिल्ली ले जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चालक को अदालत में पेश किया, जहां पुलिस ने प्रकरण गंभीर बताते हुए पूछताछ के लिए रिमांड मांगा था। पूछताछ करने व दिल्ली ले जाने के लिए अदालत ने तीन दिन का रिमांड पुलिस को दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने रिमांड पर आरोपी को लेकर विस्तार से पूछताछ की। उसने फिर से जानकारी देते हुए पुलिस के सामने औैर भी राज उगले। उसने झांसी से दिल्ली जाने, होटल में रुकने से लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ मेें उसने फिर बताया कि 26 मार्च की रात होटल से चेकआउट कर झांसी आ रहे थे, तभी दिल्ली से कुछ किलोमीटर निकलने पर संजय ने कार रुकवाकर मीना का दुपट्टा निकालकर सड़क के पास छिपाने को कहा था। उसने यह भी चालक से कहा था कि सहयोगियों की मदद से मीना को मारकर यमुना में बहा दिया है। पुलिस दिल्ली जाते समय आरोपी को उक्त स्थान पर ले जाकर दुपट्टा बरामद करेगी। दिल्ली पहुंचकर होटल से लेकर कई अन्य साक्ष्य भी एकत्रित करेगी, जिससे संजय वर्मा पर शिकंजा कसा जा सके।


खाताधारक के भी घर पहुंची पुलिस टीम

बताया गया है कि कोतवाली के रानीमहल के पास रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से रुपयों का लेनदेन व रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसे बाद में निकाल लिया गया है। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि उक्त खाते में मोबाइल नंबर संजय वर्मा का रजिस्टर्ड था। ऐसे में पुलिस जब खाताधारक के घर पहुंची थी तो वहां पता चला कि वह तीन चार दिन से गायब है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह संजय वर्मा के यहां काम करता था। अब पुलिस उसकी भी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed