फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police jeep tramples youth and two children, condition critical

पुलिस जीप ने युवक और दो बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर

Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police jeep tramples youth and two children, condition critical
झांसी (ओरछा)। बृहस्पतिवार की रात में ओरछा पुलिस की तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार युवक और दो बच्चों को रौंद दिया। संवेदनहीनता की हद तो तब हो गई जब पुलिस वाहन के नीचे फंसे बच्चों और मोटरसाइकिल चालक को छोड़कर एक महिला अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने बोलेरो गाड़ी के नीचे फंसे बच्चों और युवक को किसी तरह निकाला। तीनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे ओरछा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 10 बजे झांसी मुख्य मार्ग पर दीप रेजीडेंसी होटल के सामने तेज गति से जा रही पुलिस की बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, बोलेरो बाइक पर चढ़ गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार ओरछा रामराजा मंदिर के पीछे रहने वाले बहादुर तनय रघुवीर सिंह ठाकुर, नेहा (07 वर्ष) और राहुल (05 वर्ष) गाड़ी के नीचे फंस गए। दुर्घटना होते ही बोलेरो में सवार महिला पुलिस अफसर और पुलिस कर्मचारी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गए। दुर्घटना को देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बोलेरो कार को घेर लिया। पुलिस के वाहन से हुए इस हादसे से लोग आक्त्रसेशित हो गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस घटना का पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की बात कहती रही। मौके पर मौजूद भीड़ भी तुरंत कार्रवाई की बात पर अड़ गई और बहुत देर तक बोलेरो को वहां से नहीं हटने दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जैसे तैसे मौके पर मौजूद भीड़ को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed