फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police investigation found to be false, court summoned the murder accused

Jhansi News: पुलिस की जांच पाई झूठी, हत्यारोपियों को न्यायालय ने किया तलब

Thu, 29 May 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police investigation found to be false, court summoned the murder accused

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हत्या के मामले में छह नामजद के खिलाफ थाना पूंछ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले में एक को आरोपी बताकर पांच के नाम चार्जशीट से नाम हटाकर उन्हें लाभ पहुंचाया। न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने गवाहों के बयान के आधार पर हत्या के मामले में सभी को कोर्ट में तलब किया है।



मामले के अनुसार, 12 मई 2022 को थाना पूंछ में कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई दीपेंद्र यादव उर्फ दीपू स्कूटी से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मड़ोरा खुर्द गया था। घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई तो वह गांव के ही पास एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इस पर मृतक के भाई ने हत्या का संदेह जताया।
विज्ञापन


जानकारी करने पर मालूम हुआ कि विवाह समारोह में उसके भाई का विवाद चंद्रशेखर तिवारी, लोकेंद्र सिंह यादव, अमित तिवारी, अनुज पांडेय, संचित यादव व सुनील तिवारी से हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांचकर्ता ने मामले की जांच कर सिर्फ सुनील कुमार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अन्य के नाम चार्जशीट से नाम हटा दिए। इधर, कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले पर फंदा लगाने पर वी मार्क न पाकर ओ मार्क पाया। इससे हत्या का कारण स्पष्ट हो गया। वहीं, गवाहों के बयान के आधार पर न्यायाधीश ने सभी पांचों आरोपियों को कोर्ट में तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed