फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police force posted in jhansi every place

सड़कों पर रहे अफसर, चप्पे-चप्पे फोर्स, ड्रोन से हुई निगरानी

Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
police force posted in jhansi every place
इलाइट चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्‍था का जायजा लेते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा व डीआईजी सुभाष सि?
झांसी। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। महानगर की सभी मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहा। 54 स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी कर चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई। दिन भर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर एक दिन पहले जिले में अलर्ट कर दिया गया था। शाम से ही मस्जिदों के इर्द-गिर्द पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जुमे की नमाज से पहले ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। सुबह से ही कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सैंयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद, शहर की जामा मस्जिद, बिसाती बाजार की मस्जिद पहुंचकर धर्मगुरुओं से वार्ता की। दोपहर में अलग-अलग समय पर नमाज सकुशल हुई। नमाज बाद मस्जिदों में देश के अमन चैन के लिए अलग से दुआएं की गईं। महानगर के 54 स्थानों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। महानगर के इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, बीकेडी, सीपरी बाजार व अन्य चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। बृहस्पतिवार को भी दिन भर वार्ताओं का दौर चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed