फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police eye on rohit

रोहित पर पुलिस का पहरा, अस्पताल में ही हो रहा इलाज

Wed, 08 Nov 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 08 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
police eye on rohit
crime, jhansi news - फोटो : demo
उन्नाव गेट चौकी के पास मेवातीपुरा निवासी सुनंदा की उसके घर की चौखट पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले रोहित की हालत अब स्थिर बनी हुई है। गोली निकालने के लिए चिकित्सक बुधवार को उसका ऑपरेशन करेंगे।मेडिकल कालेज में तैनात पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस उसके स्वस्थ्य होने के बाद ही आगे की जांच शुरू करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


शनिवार को हुई घटना के बाद पंचवटी कॉलोनी निवासी रोहित कुशवाहा की हालत पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रखे है। घटना के बाद से ही उसके सिर व पेट में गोली फंसी हुई है।सोमवार को चिकित्सकों ने पुन: जांच करने के बाद बुधवार को ऑपरेशन करने के लिए तैयार हैं। रोहित के मेडिकल में भर्ती होने के बाद से ही दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो उस पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल ने बताया कि घायल रोहित के स्वस्थ्य होने के बाद ही पुलिस आगे की जांच करेगी।वहीं, मृतका सुनंदा के घर पर अभी भी गम का माहौल है। घर में रिश्तेदारों व पड़ोसियों का आना-जाना लगा हुआ है। मंगलवार को भी कोतवाली पुलिस ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों का हालचाल लिया। दोस्तों से भी पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन खास जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed