फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police exposed in Orchha murder case

ओरछा हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 13 Jan 2020 04:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 13 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Police exposed in Orchha murder case
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

झांसी के वरिष्ठ चिकित्सक डीएन मिश्रा के भाई निधि मिश्रा के ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में कार लूटकर भाग रहे लुटेरों में से एक मुरैना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। लूटी गई कार भी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन


लुटेरे ने पुलिस को बताया है कि उन लोगों ने चालक से कार की चाबी मांगी। उसने नहीं दी तो हाथापाई हो गई और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ही आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मोहित जाट को किया गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी जीतेंद्र उर्फ भांजा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अधीक्षक ने दूसरे आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरियाणा के यह दोनों आरोपी प्रोफेशनल किलर और लुटेरे बताए जा रहे हैं। ये पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मध्यप्रदेश पुलिस हरियाणा के चरखी और झज्जर थाने से इनके सारे रिकॉर्ड का पता लगाने में जुटी है।

आरोपी का कहना है कि आगरा, झांसी मथुरा में वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो ओरछा में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोहित सिंह की ससुराल मऊरानीपुर में है, वहीं जाते समय रास्ते में बीच में ओरछा में इस वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले में बताया की यह हार्ड कोर कर्मिनल हैं जो मध्यप्रदेश के अलावा कई अन्य इलाकों में इस तरह के वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस हरियाणा से इनका पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है। 


उन्होंने कहा कि यह लूट के मकसद से ही हरियाणा से ट्रेन से आए थे। आगरा मथुरा झांसी में जब यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके तो गाड़ी को लेकर इनका विवाद हो गया है। बदमाशों ने पहले इंद्रमणि तिवारी के ऊपर कट्टा रखकर चाबी ले जाने का प्रयास करने लगे। जब वह नहीं माना तो जतिन ने चाकुओं से गोंदकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed