फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police don't listen, mafia is encroaching on land...Help Govt.

तहसील दिवस - 186 शिकायतों में सिर्फ पांच का हुआ निस्तारण

Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police don't listen, mafia is encroaching on land...Help Govt.
झांसी। माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। पुलिस कुछ सुन नहीं रही। आप ही हमारी कुछ मदद कर दीजिए। इस तरह की पीड़ा लेकर तमाम फरियादी तहसील दिवस में पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि अफसरों के पास जाते हैं तो वह कागज पर जांच का आदेश लिखकर उन्हें लौटा देते हैं। तहसील दिवस में कमिश्नर और डीआईजी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन पर कब्जों की शिकायत की भरमार रही। फरियादियों के मुताबिक जमीन पर कब्जा हटाने के लिए कई बार प्रशासनिक अफसरों के साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से शिकायतें की गईं हैं। लेकिन हर बार कार्रवाई सिफर ही रही। जमीन की पैमाइश करने के लिए तहसील और लेखपालों के कई चक्कर काटने के बाद भी कोई मदद नहीं मिल सकी है। जिसके चलते अब तहसील दिवस का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। इस मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई महीनों से पुलिस द्वारा पति को परेशान किया जा रहा था। पूछने पर कोई भी कारण नहीं बताया जा रहा था। पांच अगस्त को दो पुलिस कर्मी पति को पकड़ कर ले गए हैं। अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुम, फरियादी, प्रेमनगर
वार्ड 48 स्थित सरकारी जमीन के साथ ही पार्क की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। कार्रवाई नहीं होने पर भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
डॉ. आर रतन, फरियादी, उन्नाव गेट
पति शिक्षा मित्र थे। चुनाव के दौरान बीएलओ में ड्यूटी कर रहे थे। कोविड से मौत होने पर अभी तक अनुग्रह की राशि नहीं दी गई है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई है। लेकिन हर बार मायूसी ही हाथ लगी है।

रेनू वर्मा, फरियादी, रक्सा
ग्राम डिकोली में पट्टे की छह एकड़ जमीन पर कब्जा कर फैक्ट्री का निर्माण कराया जा रहा है। लेखपाल द्वारा गलत तरीके से पैमाईश कर दी गई है। जमीन को कब्जामुक्त करने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।
बिट्टी, फरियादी, डिकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed