फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police custody suicide attampt

पुलिस कस्टडी में प्रेमी युगल ने खाया जहर

Thu, 03 Jun 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
police custody suicide attampt
झांसी। बुधवार को ललितपुर के थाना तालबेहट इलाके में एक प्रेमी युगल ने पुलिस कस्टडी में जहर खा लिया। इससे हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी युगल को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां देर रात तक दोनों का उपचार किया जाता रहा।
विज्ञापन

ललितपुर के थाना जखौरा इलाके के ग्राम बूंचा निवासी संतोष (20) कुछ दिन पहले महोबा के चरखारी थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की को भगाकर अपने गांव ले आया था। लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। तभी से दोनों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया था, जिसके जरिये उसकी लोकेशन जखौरा के ग्राम बूंचा में मिली। बुधवार की दोपहर महोबा की पुलिस टीम बूंचा पहुंची और यहां से दोनों को अपनी कस्टडी में लेकर महोबा के लिए निकल दी। इसी दरम्यान तालबेहट के पास प्रेमी युगल ने पुलिस की नजर बचाकर अपने साथ रखा हुआ जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पुलिस को इसकी जानकारी लगी। पुलिस टीम के हाथ - पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात तक दोनों का इलाज किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed