फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police counstable wife ask my husband has extra affear

सिपाहियों की पत्नियां बोलीं- साहब! मेरे पति के चाल- चलन की करा दो जांच

Sun, 24 Jan 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police counstable wife ask my husband has extra affear
झांसी। साहब! मेरे पति सिपाही हैं, उनका एक महिला से अफेयर है, वह कई-कई दिन घर नहीं आते हैं। ऐसी एक नहीं कई शिकायतें आईजी से लेकर एसएसपी के पास पहुंच रही हैं। किसी को अपने पति के चाल - चलन पर शक है, तो कोई पति की शराब की लत से दुखी है। पत्नियों ने पुलिस अफसरों को शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। खास बात यह है कि पत्नियां अपने पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती हैं, केवल समझाकर ही उनकी आदत में सुधार कराना चाहती हैं। मंडल के झांसी, जालौन और ललितपुर के ऐसे 42 पुलिस कर्मचारियों की शिकायतों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

केस-1
एक पुलिसकर्मी की पत्नी को शिकायत है कि उनके पति का किसी महिला से अफेयर चल रहा है। वह ड्यूटी का बहाना करके कई दिनों तक घर नहीं आते हैं। पूरा परिवार टेंशन में रहने लगा है। अब भी कई दिनों से घर नहीं आए हैं। उन्होंने जांच कर समझाने की मांग की है।
विज्ञापन

केस- 2
एक दरोगा की पत्नी को शिकायत है कि उनके पति एक महिला के साथ रहने लगे हैं। परिवार के लिए पूरा खर्च नहीं देते हैं। इसके चलते उनको घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। बात भी कम करते हैं। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर समझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 3
एक पुलिस कर्मी की पत्नी की शिकायत है कि पति शराब के आदी हो गए हैं। ड्यूटी के बाद प्रतिदिन शराब पीकर आते हैं। इससे घर में रोज झगड़ा होता है। बीमार भी चल रहे हैं। डाक्टर न्रे शराब पीने से मना किया है, लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। महिला ने अधिकारियों से समझाने की मांग की है।
केस-4
एक दरोगा की पत्नी का कहना है कि रात में उनके पति ड्यूटी का बहाना बनाकर गायब हो जाते हैं। बार-बार पूछने पर वह झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। उसे अपने पति पर शक होने लगा है। ड्यूटी की जांच कराने व समझाने की मांग महिला ने पुलिस अधिकारियों से की है।

रेंज के पुलिसकर्मियों की ऐसी तमाम शिकायतें आ रही हैं। वह स्वयं परिजनों व पुलिसकर्मी को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण करा रहे हैं। कई मामलों में जांच भी चल रही है। यदि पुलिस कर्मचारियों की आदतों में सुधार नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed