{"_id":"60d0ec7d8ebc3e4cda3dc5bc","slug":"police-could-not-arrest-three-accused-jhansi-news-jhs1976656195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फेल: आठ दिन बाद भी मऊरानीपुर गोलीकांड के तीन आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फेल: आठ दिन बाद भी मऊरानीपुर गोलीकांड के तीन आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस फेल: आठ दिन बाद भी मऊरानीपुर गोलीकांड के तीन आरोपी फरार
झांसी। मऊरानीपुर गोलीकांड की घटना को आठ दिन बीत चुके हैं। घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। बावजूद, पुलिस के हाथ अब तक तीन आरोपियों की गिरेबां तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश देने में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
मऊरानीपुर थाना इलाके का दुबे का चौक मुहल्ला 13 जून की रात गोलियों की आवाज से थर्रा उठा था। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बीच एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इससे एक ही परिवार को तीन लोग सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल व अमित अग्रवाल घायल हो गए थे। घायलों में से एक अशोक अग्रवाल की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, पुलिस पांच की ही गिरफ्तारी कर पाई है। तीन आरोपी मनीष सेठिया, राकेश सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। जबकि, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मऊरानीपुर में जमकर प्रदर्शन हुआ था। क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य पर भी आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगे थे। यहां तक कि गिरफ्तारी न होने पर परिजन शव का अंतिम संस्कार न किए जाने पर भी अड़ गए थे। तब पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द गिरफ्तार किए जाने का भरोसा देने पर वो माने थे। लेकिन, हालात एकदम इतर बने हैं। आरोपियों के न पकड़े जाने से पीड़ित परिवार में असंतोष है। घटना में घायल हुए मुकेश अग्रवाल का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक लगातार खतरा बना हुआ है। पुलिस तत्काल गिरफ्तारी का वादा किया था, लेकिन अब तक तीन आरोपी फरार हैं। इससे पूरे मऊरानीपुर में लोगों में असंतोष है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार लगी हुई हैं। कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
- नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
फरार आरोपी का वीडियो वायरल, खुद को बेकसूर बताया
झांसी। मऊरानीपुर गोलीकांड की घटना के फरार आरोपी मनीष सेठिया का सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि न तो वो घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था और न ही बाद में गया था। क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों नाम लेते हुए उसने कहा कि वे उसे फंसाने में जुटे हुए हैं।