फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police close in on masked miscreants who committed a robbery at the medicine market.

Jhansi News: दवा बाजार में लूट करने वाले नकाबपोश बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police close in on masked miscreants who committed a robbery at the medicine market.
--- फालोअप ---
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने बने राम राजा दवा बाजार स्थित महेश मेडिकल एजेंसी में लूट करने वाले दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को अहम सुराग हाथ आए हैं। पुलिस को उनकी लोकेशन भी पता चली है। पुलिस की टीम बदमाशों के लोकेशन के मुताबिक उनको तलाश रही है। सूत्रों का कहना है वारदात में कारोबारी को जानने वाले के भी शामिल होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस को उसके बारे में भी सुराग मिला है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही थी, उन्होंने ही पूछताछ के दौरान अहम बात बताई, जिसके सहारे पुलिस आगे बढ़ रही है।
शनिवार तड़के दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए क्राइम ब्रांच के दफ्तर के सामने बने दवा बाजार के अंदर दो नकाबपोश बदमाश जा घुसे थे। दो सुरक्षा गार्डों को पीटने के साथ उनको बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए गैस कटर से मदद से महेश मेडिकल एजेंसी का शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे बदमाशों के बेहद शातिर होने की बात पता चल रही थी। कारोबारी विजय बरसैया ने भी रेकी होने के साथ ही परिचित के भी इस वारदात में शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि कुछ अहम सुराग पुलिस टीम को मिले हैं। पुलिस उस दिशा में आगे काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
आईजी को दवा कारोबारियों ने सौंपा ज्ञापन
बुंदेलखंड केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा कारोबारियों ने आईजी से मिलकर जल्द लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की। अध्यक्ष विनय उपाध्याय की अगुवाई में पहुंचे कारोबारियों ने कहा कि प्रतिदिन यहां से लाखों रुपये का लेनदेन होता है। ऐसे में इस घटना का खुलासा जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed