{"_id":"62b614f5090a9072a33cf1df","slug":"police-caught-three-miscreants-with-a-stolen-bike-jhansi-news-jhs223505245","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोड़ीफतेहपुर। टोड़ीफतेहपुर थाना इलाके में बीती रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने छह घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने लूट के माल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार की रात ग्राम ककवारा निवासी अवधेश कुमार अपनी मां व भतीजी के साथ बाइक से गुरसराय से अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच तकरीबन नौ बजे महेबा तिराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर अवधेश को रोक लिया। इसके बाद वे अवधेश की बाइक व नकदी छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने भसनेह बंधा के पास से रात तकरीबन सवा दो बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मऊरानीपुर के गोपालगंज निवासी अजय बसोर, शिवम व नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र बसोर बताए। उनके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में टोड़ीफतेहपुर थानाध्यक्ष चंदन पांडेय, दरोगा विशेष पाल सिंह, अश्वनी कुमार व अभय कुमार यादव समेत पांच कांस्टेबल शामिल रहे।