फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police capture Dacait to free Eight years

पुलिस के हत्थे चढ़ा आठ साल से फरार डकैत

Thu, 03 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police capture Dacait to free Eight years
झांसी। नवाबाद इलाके में डकैती के साथ हत्या के मामले में पिछले आठ साल से वांछित डकैत जुगुनू पासी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा एवं कारतूस भी बरामद किए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में सिविल लाइंस स्थित जूनियर बेलन स्कूल के सामने सच्चिदानंद पुत्र शिवनारायण के बंगले की ग्रिल काटकर बदमाशों ने अलमारियों के ताले तोड़कर जेवरात लूटने समेत मकान मालिक की हत्या कर दी थी। इस मामले में सच्चिदानंद के भाई कृपाशंकर भार्गव ने थाना नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें जुगुनू पारदी (36) निवासी गुलाबगंज, विदिशा समेत दस के नाम सामने आए। इनमे अन्य आरोपी पकड़े गए लेकिन, जुगुनू पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। उस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया लेकिन, इसके बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। बुधवार को पुलिस को उसके नुमाइश ग्राउंड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने चारों ओर से घेरेबंदी करके उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा समेत दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि फरारी के समय वह मप्र के तमाम शहरों में घूमता रहा। कुछ दिनों से उसने झांसी में अपना ठिकाना बना रखा है। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed