{"_id":"691f81628a809d3df4088410","slug":"police-arrested-a-man-with-a-reward-of-25000-rupees-but-released-him-on-a-stay-on-arrest-order-jhansi-news-c-11-jhs1004-683927-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, गिरफ्तारी पर रोक के आदेश पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा, गिरफ्तारी पर रोक के आदेश पर छोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पुलिस भर्ती समेत अन्य कई परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी ऋषिकांत त्यागी को नवाबाद व स्वॉट टीम ने दबोच लिया लेकिन गिरफ्तारी पर न्यायालय की रोक के आदेश के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी, पेपर आउट व सॉल्वर गैंग बनाने के मामले में ग्वालियर निवासी ऋषिकांत त्यागी वांछित है। उसका सुराग मिलने पर नवाबाद व स्वॉट टीम ने 25 हजार के इनामी को पकड़ लिया। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के मामले में साल 2024 में मामला दर्ज हुआ था। इसमें गिरोह के कई सदस्य भी पकड़े गए थे। हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के आदेश पर ऋषिकांत को छोड़ दिया गया। इस बीच ऋषिकांत की पत्नी व साले ने आरोप लगाया कि बाइक की डिक्की से पुलिस ने 10 लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि, थाना प्रभारी ने इसे नकार दिया।