फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police and administration top in jansunvai

समाधान व सुनवाई में पुलिस प्रशासन अव्वल

Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
police and administration top in jansunvai
झांसी। जनसुनवाई व समाधान में मई से नवंबर तक मामलों के निस्तारण मेें झांसी व ललितपुर फिर अव्वल रहा। डीएम व एसएसपी के लिए अलग-अलग तैयार नवंबर की रैकिंग में 18 जिलों के जिलाधिकारी व 67 जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने-अपने समूह में सामूहिक रूप से नंबर-1 पर आए हैं। जिसमें झांसी व ललितपुर भी शामिल है। जनसुनवाई पोर्टल पर तमाम शिकायतें ऑनलाइन करते हैं। इसकी शासन स्तर से मॉनीटरिंग होती है। एक बार फिर समस्याओं के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कसौटी के चलते झांसी व ललितपुर अव्वल रहा है। इस प्रक्रिया में कई प्वाइंट हैं। मसलन, मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाइन संदर्भ, डीएम, एसएसपी संदर्भ, संपूर्ण समाधान संदर्भ, जनसेवा केंद्र आदि की नबरिंग की गई। माह के प्रथम सोमवार और तीसरे बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा की जाती है। जिसके आधार पर रैकिंग के बाद नंबर 1 पर स्थान मिला है। इस मामले में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि निस्तारण समय से होना चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जनसुनवाई को लेकर सभी थाने मेें भी समस्याओं का निस्तारण समय से हो रहा है। इसमेें भी कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed