फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police accused of murder refusal of brother of deceased to file a case police accused of torture

jhansi: पुलिस पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने से मृतक के भाई का इंकार, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 05:33 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

झांसी में पिछले ग्यारह महीनों से पुलिस के खिलाफ भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े युवक ने शनिवार को अचानक अपने कदम वापस खींच लिए। युवक ने न्यायालय को बताया कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। लिहाजा वो अपना वाद वापस लेना चाहता है। 

विज्ञापन
Police accused of murder refusal of brother of deceased to file a case police accused of torture
यूपी पुलिस ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में पिछले ग्यारह महीनों से पुलिस के खिलाफ भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े युवक ने शनिवार को अचानक अपने कदम वापस खींच लिए। युवक ने न्यायालय को बताया कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। लिहाजा वो अपना वाद वापस लेना चाहता है। युवक ने बताया कि इस मामले में अब वह हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग करेगा।

विज्ञापन

अपहरण के एक मामले में पुलिस ने बरुआसागर निवासी अजय सोनी (सेठ) को 25 सितंबर 2021 को पूछताछ के लिए बुलाया था। अगले दिन अजय सोनी इलाइट चौकी में फंदे से लटका पाया गया था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। अस्पताल में 51 दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई हेमंत सोनी ने नवाबाद थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया । इसके लिए वह लगातार जद्दोजहद करते आ रहे थे, लेकिन शनिवार को अचानक उन्होंने अपने कदम वापस खींच लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी उसके ऊपर लगातार दबाव बना रहे हैं। झूठे मुकदमे दर्ज कराकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। साथ ही परिवार के व्यवसाय की भी हानि हो रही है। युवक ने अदालत को बताया कि इस स्थिति में वह वाद आगे नहीं चलाना चाहता है। युवक ने बताया कि अब वह इस मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल करेगा, जिसके जरिये भाई की हत्या के मामले की सीबीआई या अन्य किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस ने गवाह से दर्ज कराया मुकदमा

मृतक के भाई हेमंत सोनी ने बताया कि पुलिस उन पर लगातार दबाव बना रही है। यहां तक कि भाई की मौत के गवाह रविंद्र कुशवाहा पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ पैसे के लेनदेन का सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि वे इस मुकदमे में हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए हैं। हाईकोर्ट ने सीपरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक को चार सप्ताह में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed