फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pmo demands agriculture university photo

पीएमओ ने मांगीं कृषि विश्वविद्यालय की फोटो

Tue, 12 Feb 2019 01:37 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
pmo demands agriculture university photo
under construction - फोटो : demo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को भले ही रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी इसे तैयार होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है। दरअसल, विश्वविद्यालय के पांच मंजिला भवन का ढांचा तो तैयार है, लेकिन बाहरी व अंदरूनी साज सज्जा का बड़ा काम अभी बाकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय से भवन की वर्तमान स्थिति की फोटो मांगी गईं हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री अपने दौरे में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण सूची में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का 1.22 अरब रुपये का शैक्षणिक भवन भी शामिल है। ग्वालियर रोड पर विश्वविद्यालय परिसर में पंद्रह महीने पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इसका पांच मंजिला भवन बनकर तैयार है। लेकिन, बाहरी और अंदरूनी साज सज्जा का बड़ा काम अभी भी बाकी है। इसमें भवन में दरवाजे - खिड़की लगना, रंगाई - पुताई होना, पानी और बिजली की फिटिंग होने जैसे काम हैं। इसके अलावा फर्श भी बनाया जाना है। बाहरी परिसर भी अभी ऊबड़खाबड़ पड़ा हुआ है, इस पर भी फर्श किया जाना अभी बाकी है। हालांकि, विश्वविद्यालय में दिन-रात काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (एनबीसीसी) के अफसर डेरा डाले हुए हैं। वे अपनी देखरेख में काम करा रहे हैं। बावजूद, लोकार्पण की तिथि तक इतने बड़े भवन का निर्माण पूरा होता संभव नजर नहीं आ रहा है। जानकारों का कहना है कि भवन के पूरी तरह से बनकर तैयार होने में अभी लगभग छह माह का समय लग सकता है।  इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय से भवन की वर्तमान स्थिति की फोटो मांगी गईं हैं। कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि अलग-अलग हिस्सों की दस फोटो पीएमओ भेजी गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed