{"_id":"5c59eb2cbdec2273ad00bc92","slug":"pm-comes-in-jhansi-15-frebrury","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को पीएम व 10 को आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को पीएम व 10 को आएंगे सीएम
Wed, 06 Feb 2019 01:29 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बुधवार को फाइनल हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि वह 15 फरवरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा, जनसभा स्थल का निरीक्षण व किसी कार्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं।
डीएम शिवसहाय अवस्थी ने सभी पीएचसी और सीएचसी की रंगाई-पुताई करने को कहा और बिना अनुमति किसी अधिकारी को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अफसरों को आगाह किया कि यदि कोई अफसर जानबूझकर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विकास भवन सभागार में समीक्षा क रते हुए उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अफसरों को लताड़ा और तहसीलों में कराए गए कामों की जांच कराने के लिए टीएसी टीम गठित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि कोई फर्म सही काम नहीं कर रही है तो उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
इस दौरान अन्य कार्यों की भी समीक्षा हुई। इस मौके पर सीडीओ निखिल फुंडे, एडीएम नगेंद्र शर्मा, एडीएम हरीशंकर, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव मौजूद रहे।
अब डीपीआरओ की बारी
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी एपी त्रिपाठी को बैठक में फटकार लगाई और कहा कि शौचालयों का काम पूरा करा लें और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर लिया जाए। अन्यथा, अब आपकी बारी है। उन्होंने 140 से अधिक शौचालय अधूरे होने पर नाराजी व्यक्त की और एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।