फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm awas house

पीएम आवास के दूसरे चरण में 40 हजार को मिलेंगे आवास

Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
pm awas house
pm awas house
झांसी। पीएम आवास योजना के दूसरे चरण के लिए सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। दूसरे चरण में जनपद में कुल 40120 आवासों की आवश्यकता जताई गई है। ब्लॉकवार सर्वे के बाद इसे शासन को भेज दिया गया है। इस वर्ष प्रथम चरण के पूरा होने के बाद अगले वर्ष दूसरा चरण आरंभ होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्बल वर्ग को आवास मुहैया कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 2011 की जनगणना के मुताबिक जनपद में 30 हजार लोगों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 11063 को पात्र पाया गया। 2020 तक इन सभी को आवास दे दिए जाएंगे। इस सूची के संतृप्त होने के बाद सामाजिक, आर्थिक तौर पर पिछड़ों को आवास मुहैया कराए जाने की जरूरत बताई गई। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों ग्राम्य विकास विभाग की ओर से इनके लिए सर्वे कराया गया। ब्लॉकवार कराए गए इस सर्वे में ऐसे लोग चिन्हित किए गए जो सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर पिछड़े होने के साथ ही पक्की छत नहीं थी। सबसे अधिक ऐसे लोग गुरसराय ब्लॉक में पाए गए। इसके बाद चिरगांव एवं मोंठ ब्लॉक में इनकी सर्वाधिक संख्या पाई गई। सर्वे के बाद जनपद से कुल 40120 आवासों की डिमांड फिर से शासन को भेज दी गई है। बता दें, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभर्थियों को आवास के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा 12 हजार रुपये शौचालय बनाने के साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी भी दी जाती है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आवासों की मांग
मऊरानीपुर 8376
बंगरा 2900
बबीना 2643
चिरगांव 8188
मोंठ 6123
बड़ागांव 1051
बामौर 3676
सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से स्वीकृत होने के बाद अंतिम लक्ष्य निर्धारित होगा। प्रथम चरण के समाप्त होने के बाद इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.राजकुमार गौतम, परियोजना अधिकारी, ग्राम्य विकास अधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed