फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plumber suicides

नल मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 16 Jul 2019 07:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
plumber suicides
नल मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। हंसारी के टपरियन में रहने वाले एक नल मिस्त्री ने मंगलवार की सुबह पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हादसे का पता लगने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी स्थित टपरियन निवासी करण सिंह परिहार (46) नल मिस्त्री थे। उनके दो पुत्र व एक बेटी है। इनमें एक पुत्र व एक बेटी की शादी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद वह घर से निकले। मगर इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। दोपहर एक बजे के करीब लोगों ने नाले के पास बनी बगिया के एक पेड़ पर उनका शव फंदे पर लटका देखा। यह खबर फैलने पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिवार वाले भी अभी तक आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन

एक के बाद एक हो रहीं हैं घटनाएं
हंसारी के टपरियन में फांसी लगाने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले चार महीने में यहां इसी तरह से छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हंसारी क्षेत्र में कई जगह कच्ची शराब बिक रही है। सस्ती होने के कारण यहां के लोग शराब पीने के आदी होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed