फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plots were sold out but houses are waiting for customers

प्लॉट तो फटाफट बिक गए लेकिन मकानों को है ग्राहकों का इंतजार

Mon, 27 Jun 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Plots were sold out but houses are waiting for customers
झांसी। महानगर में सखी के हनुमान के पास आवास विकास परिषद द्वारा कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। कॉलोनी में 156 प्लॉटों के साथ ही 108 मकानों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। कॉलोनी में प्लॉट की बुकिंग तो आसानी से हो गई लेकिन मकान का रजिस्ट्रेशन कराने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते अब तक सिर्फ 60 मकानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी द्वारा झांसी कानपुर बाई पास पर 44 एकड़ जमीन पर आवासीय कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। कॉलोनी में प्लॉटों के साथ ही मकानों को बनाने की योजना को तैयार किया गया था। योजना के तहत कॉलोनी में 108 मकानों का निर्माण कराया जाएगा। मकान का क्षेत्रफल 75 वर्ग मीटर होगा। जिसका कारपेट एरिया 29.82 वर्ग मीटर होगा। कीमत सत्ताइस लाख पैंतीस हजार रुपये तय की गई है। मकानों के पंजीकरण के लिए 18 मई की तारीख तय की गई थी। लेकिन रजिस्ट्रेशन पूरे नहीं होने पर 30 जून तक बढ़ा दी गई है। तारीख बढ़ाने के बाद भी लोग मकानों को लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्लॉट हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद बने हुए है। जिसके चलते कॉलोनी के खरीदारों द्वारा सभी प्लॉट की खरीदारी कर ली गई है। अंतिम तिथि तक सभी मकानों के रजिस्ट्रेशन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृपेंद्र बहादुर सिंह, संपत्ति प्रबंधक, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed