फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Players should not face any problem in hockey championship

राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप की रूपरेखा तैयार

Wed, 06 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Players should not face any problem in hockey championship
झांसी। 11वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल और खिलाड़ियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने खिलाड़ियों को कोई भी परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में देश भर की 29 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की 15 के साथ ही एक प्रशिक्षक व एक टीम मैनेजर सहित कुल 20 सदस्य होंगे। टीमों के ठहरने की व्यवस्था पैरा मेडिकल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस एवं बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल में की गई है। खिलाड़ियों को स्टेडियम तक लाने और ले जाने के लिए पांच बसें, पांच हल्के वाहन की व्यवस्था की गई है। बताया कि चैंपियनशिप के उद्धाटन व समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सलील पटेल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

25 महिला हॉकी खिलाड़ियाें में से 18 का होगा चयन
11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर से 25 महिला खिलाड़ियों ने झांसी में डेरा जमा लिया है। ट्रायल के दौरान 25 में से सिर्फ 18 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की हॉकी टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed