{"_id":"60e0bfcd8ebc3ec76d4ce52a","slug":"players-ready-to-jim-and-stadium-jhansi-news-jhs19863093","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए तैयार होने लगा स्टेडियम और जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए तैयार होने लगा स्टेडियम और जिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए स्टेडियम के साथ ही जिम को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लगभग दो महीने बंद रहने के बाद सरकार ने कोविड गाइडलाइन के तहत स्टेडियम और जिम को खोलने की अनुमति को प्रदान किया है। जिसके तहत तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जाने लगा है।
कोरोना संक्रमण के मरीजों में इजाफा होते ही शहर भर में करोना कर्फ्यू को लगाया गया था। जिसके तहत स्टेडियम के साथ ही शहर भर के जिमों को बंद किया गया था। दो महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सरकार द्वारा कोविड गाइडलाइन के तहत स्टेडियम के साथ ही जिम को खोलने की अनुमति को प्रदान किया गया है। आदेश की जानकारी होते ही स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। स्टेडियम कर्मचारियों द्वारा मैदान में बढ़ी हुई घास की कटाई के साथ ही हॉल की साफ-सफाई को शुरू कर दिया गया है। वहीं जिम के भीतर भी एक्सरसाइज की मशीनों की साफ-सफाई को शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत स्टेडियम को खोलने की अनुमति को प्रदान किया गया है। कोविड वैक्सीन लगवाने वाले खिलाड़ी को ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। शुरूआत में कम ही खिलाड़ियों को अनुमति प्रदान की जाएगी।