{"_id":"5a9d98dc4f1c1ba3378b7409","slug":"player-from-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों से तलाशे जा रहे खिलाड़ी: आनंदेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों से तलाशे जा रहे खिलाड़ी: आनंदेश्वर
Jhansi
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
village
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष, दक्षिण एशियाई हैंडबाल महासंघ, भारतीय हैंडबाल संघ व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि खेलों इंडिया के अंतर्गत गांवों से खिलाड़ियों को खोजा और तराशा जा रहा है। पहले धन का अभाव था, लेकिन वर्तमान में भारत सरकार खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
ध्यानचंद स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि देश की अंडर 20 - 18 हैंडबाल पुरुष टीम पाकिस्तान में आयोजित आईएचएफ ट्राफी में खेलेगी। उनके अनुसार ओलंपिक का संदेश है कि विश्व में शांति खेलों के माध्यम से संभव है। क्योंकि खिलाड़ी की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। उन्होंने बताया कि झांसी में हैंडबाल का इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। ताकि यहां से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सके।
इससे पूर्व स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रशिक्षण कैंप के समापन पर वह खिलाड़ियों से मिले। इसके अलावा प्रारंभ हुए उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रशिक्षण शिविर क ी प्रतिभागी खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया। वहीं, खेल विभाग और क्रीड़ा भारती की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती की बालिकाओं ने मल्लखंभ का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदीप सरावगी, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उपक्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अब्दुल सगीर, प्रेम सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, अभिज्ञान मालवीय, शेखर सिंह परिहार, कौशल दीक्षित, बृजेश खरबार, रविप्रकाश परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संजीव को सौंपी जिम्मेदारी
जिला ओलंपिक संघ की सक्रियता पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव ने प्रश्न चिह्न लगाया है। उनके अनुसार झांसी में हैंडबाल संघ और जिला ओलंपिक संघ को सक्रिय करने की जिम्मेदारी संजीव सरावगी को सौंपी। उन्हें जिला ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, जिला ओलंपिक संघ के सचिव कपिल गर्ग ने बताया कि पिछले 2010 से जिला ओलंपिक संघ लगातार ओलंपिक के मान्यता प्राप्त खेल आयोजन करा रहा हैं। जिसका विधिवत प्रचार-प्रसार होता है। प्रत्येक वर्ष जो भी कार्यक्रम जिला ओलंपिक संघ द्वारा होते है, उसकी अनुमति और सूचना ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश को भेजी जाती है। 2017 में संघ क ी प्रतियोगिताओं के समापन कार्यक्रम में स्वयं महासचिव मुख्य अतिथि थे।