फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plasma bank establish soon

मेडिकल कॉलेज में बनाया जाए प्लाज्मा बैंक

Thu, 13 Aug 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
plasma bank establish soon
plasma bank establish soon
झांसी। कोविड नोडल अधिकारी विकास गोठवाल ने विकास भवन सभागार में कोविड नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्लाज्मा बैंक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा बैंक स्थापित किए जाने संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जाएं। इसके अलावा उन्होंने ग्राणीण इलाकों में डोर-टू-डोर सर्विलांस कार्यों को तेजी से करने की जरूरत बताई। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसको भी नियमित आगे बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम गंभीर रोगियों की जानकारी लेती है। बफर जोन में बाजार खोले जा रहे हैं। बफर जोन में एंटीजेन टेस्ट कराए जा रहे जबकि कंटेनमेंट जोन में टीम आरटीपीसीआर सैंपल ले रही है। जनपद में 500 आरटीपीसीआर से सैंपल लेने का लक्ष्य तय किया गया है। होम आइसोलेशन पेसेंट से आईसीसीसी के माध्यम से दिन में दो बार बात की जाती है। जनपद में 196 होम आइसोलेशन में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैैं। मिलिट्री एवं रेलवे की ओर से कोविड एल-2 अस्पताल बनाए गए हैं। यहां वेंटिलेटर के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। । नोडल अधिकारी ने प्रवर्तन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए इसमें कड़ाई बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीएमओ डॉ.गजेंद्र कुमार, एसडीएम संजीव कुमार मौर्या, डॉ.साधना कौशिक समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed