{"_id":"a2205258b5065b743df62a56ef845e98","slug":"plans-to-install-cctv-cameras-at-12-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना
ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आतंकी घटनाओं व बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी अब अपना सूचना तंत्र मजबूत करती जा रही हैं। इसी के तहत आरपीएफ ने मंडल के एक दर्जन और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। प्रस्तावित योजना को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों की गिनती संवेदनशील स्थानों में होती है। स्टेशनों पर यात्रियों की भागमभाग होने से अपराधियों को अपने काम को अंजाम देना आसान होता है। दूसरा आतंकियों के निशाने पर भी स्टेशन रहते हैं। इस कारण रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा होती जा रही हैं।
हर छोटे-बड़े स्टेशन पर सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां सूचना तंत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं।
झांसी व ग्वालियर स्टेशन को कैमरों की जद में लेने के बाद अब मंडल के एक दर्जन और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है। इन स्टेशनों में मुरैना, डबरा, दतिया, महोबा, खजुराहो, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, अतर्रा, उरई, ललितपुर व बबीना शामिल हैं। योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों के अंदर व बाहर उच्च क्षमता के कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्र ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। झांसी स्टेशन पर संबंधित कंपनी ने 54 कैमरे लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही आरपीएफ कैमरों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लेगी।