फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pits are applying brakes on speed at every step.

Jhansi News: कदम-कदम पर गड्ढे स्पीड पर लगा रहे ब्रेक

Tue, 24 Sep 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pits are applying brakes on speed at every step.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य मार्ग से गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग समय पर मरम्मत न होने से चलने लायक नहीं बचे हैं। इन मार्गों पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। यहां तक कि ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने में भी कठिनाई आ रही है। कई बार गड्ढों के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट भी जाती है। हैरत की बात यह कि आठ माह पहले जिन सड़कों को गड्ढामुक्त कराया गया था, वह फिर गड्ढायुक्त हो गई हैं। शहर के सिद्दन रोड स्थित नई तहसील तिराहा पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। पेश है कुछ सड़कों की हकीकत दर्शाती रिपोर्ट...।
00000000
सिद्दन रोड पर गहरे गड्ढे, अफसर करते नजरंदाज
शहर के सिद्दन रोड स्थित नई तहसील जाने वाले तिराहे पर गहरा गड्ढा होने के कारण उसमें पानी भरा रहता है। इस मार्ग से निकलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इसी सड़क से अधिकारी तहसील जाते हैं, लेकिन गड्ढों पर इनकी नजर नहीं पड़ती। इसी मार्ग से केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई, जिला संप्रेक्षण गृह सहित कई स्कूलों के बच्चों के वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

खस्ताहाल छपरट-पठा मार्ग
सिलावन। ललितपुर-महरौनी मार्ग को नाराहट से जोड़ने वाला छपरट-पठा मार्ग खस्ताहाल है। छपरट, गगनियां, दिगवार, चौकी, गुंदरापुर, बैजनाथ व पठा के ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग नाराहट सहित राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जोड़ता है, जिस वजह से यह सड़क आवागमन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुका बैजनाथ-संपर्क मार्ग
सिलावन। पठा-सिंदवाहा मार्ग से बैजनाथ गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुका है। यहां के लोगों ने बताया कि बैजनाथ गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की लंबाई डेढ़ किमी है। इसकी मरम्मत नहीं होने से मार्ग जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। वाहनों से उछलने वाली गिट्टी पैदल चालकों को चोटिल कर रही है।

--------
काली मिट्टी से भर दिए गए गड्ढे
डोंगराखुर्द। नाराहट-जामनी बांध सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन निकलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने में काली मिट्टी का प्रयोग किया गया, जिस कारण आठ माह में ही फिर गड्ढे हो गए। इस क्षेत्र की मुख्य सड़क होने के कारण कई गांवों के लोग व वाहन इसी सड़क से निकलते हैं। डोंगराखुर्द से गुढ़ा खिरिया, डोंगराखुर्द से गदोरा, गदनपुर से बमराना व डोंगराखुर्द से बरेजा सहित कई सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed