{"_id":"5cc75323bdec22074b0a7dd9","slug":"pithhasin-officer-return-evm-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारियों ने वापस साैंपी अपनी ‘जिम्मेदारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारियों ने वापस साैंपी अपनी ‘जिम्मेदारी’
Tue, 30 Apr 2019 01:10 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। मतदान के बाद सोमवार की शाम पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट मशीनें जमा करने भोजला मंडी पहुंची। यहां देर रात तक पोलिंग पार्टियों का आना जारी रहा। पीठासीन अधिकारियों ने विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम में ये मशीनें जमा कराईं।
जिले की चारों विधानसभाओं के 1694 बूथों के लिए रविवार को भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई थी। सोमवार की शाम मतदान के बाद सात बजे से पोलिंग पार्टियों का ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को जमा करने के लिए वापस भोजला मंडी पहुंचना शुरू हुआ। पहले झांसी सदर और बबीना विधानसभा की पोलिंग पार्टियां पहुंची। रात दस बजे तक 871 पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारी ये मशीनें जमा कर चुके थे। मऊरानीपुर और गरौठा की पोलिंग पार्टियों का देर रात तक यहां पहुंचना जारी रहा। सारी प्रक्रिया सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में हुई। पीठासीन अधिकारियों की की डायरी और मत लेखा प्रपत्रों की मिलान भी हुई। इसके लिए मंडी के नीलामी चबूतरे पर विधानसभावार अलग अलग पटल बनाए गए थे। यहां आने वाली मशीनें स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। रात में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मचारियों के लौटने और उनकी वापिसी के चलते भोजला मंडी के बाद मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही।