फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pitambara Lok will be built in Datia, the entire market will be colored in the same color.

Jhansi News: दतिया में बनेगा पीतांबरा लोक, पूरा बाजार रंगेगा एक ही रंग में

Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pitambara Lok will be built in Datia, the entire market will be colored in the same color.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। श्रद्धालुओं की सहूलियतें बढ़ाने के लिए दतिया में पीतांबरा पीठ पर पीतांबरा लोक का निर्माण किया जाएगा। अगले दो साल में कायाकल्प हो जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान (प्रसाद) के तहत यह काम होगा। इसके लिए 25 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और यहां होने वाले काम का भूमि पूजन भी हो गया है। खास बात यह है कि मंदिर के आसपास की दुकानों को एक ही रंग में रंगा जाएगा।
दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी, धूमावती माई व प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर स्थित हैं, जिनके दर्शन के लिए यहां साल भर में पचास लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र और प्रत्येक शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में अक्सर यहां उपलब्ध संसाधन कमतर साबित होने लगते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए अब केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत दतिया में पीतांबरा पीठ पर पीतांबरा लोक का निर्माण किया जा रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार पीतांबरा लोक को तीन अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। इसके तहत श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं तो विकसित की ही जाएंगी, साथ ही मां पीतांबरा पीठ के आसपास के इलाके का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीतांबरा लोक का वर्चुअली शिलान्यास किया था। अब अप्रैल माह में काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

000000
पीतांबरा लोक की यह होंगी खूबियां...
- भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा, जो दतिया के आध्यात्मिक शहर होने का अहसास कराएगा।
- श्रद्धालुओं को देश भर की 52 शक्ति पीठों की जानकारी देने के लिए थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- पीतांबरा पीठ के पास स्थित सीता सागर (तालाब) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब के चारों और पौधरोपण होगा। लाइटें और बैंच लगाई जाएंगी। व्याख्यान केंद्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंदिर के इर्दगिर्द के दो किमी की सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनेगा। पेयजल व शौचालय की व्यवस्था होंगी। बैंच भी लगाई जाएंगी। जगह-जगह डस्टबिन व साइनबोर्ड भी होंगे।

- मंदिर के पास प्रसाद व पूजन सामग्री की दुकानें एक जैसी नजर आएंगी।
- श्रद्धालुओं के रुकने के लिए आवासीय ब्लॉक बनाए जाएंगे।
- किड्स जोन, कैफेटेरिया, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, फायर फाइटिंग सिस्टम व ड्रेनेज सिस्टम विकसित होगा।
- आसपास के सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा व क्राफ्ट बाजार बनाया जाएगा।
000000
फोटो----
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत पीतांबरा लोक का निर्माण होने जा रहा है। इसके बन जाने से श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही मां पीतांबरा मंदिर के आसपास के इलाके की तस्वीर भी एकदम बदल जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा इस काम का भूमिपूजन किया जा चुका है। जल्द मौके पर काम शुरू हो जाएगा। - अनुराधा शर्मा, पीतांबरा पीठ ट्रस्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed