फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pistol was looted from property dealer due to business dispute

Jhansi News: कारोबारी अदावत में लूटी थी प्रॉपर्टी डीलर से पिस्टल

Sun, 23 Jun 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Pistol was looted from property dealer due to business dispute
पिस्टल लूटने वाले आरोपी पकड़े।  - फोटो : amar ujala
फालोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रॉपर्टी डीलर से कारोबारी अदावत के चलते उससे मारपीट कर उसकी पिस्टल लूट ली गई थी। शनिवार को पुलिस ने डकैती के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली है।


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक बबीना के पंप हाउस रोड के पास रहने वाले कैलाश साहू से बृहस्पतिवार रात बीज गोदाम के पास बदमाशों ने मारपीट करके उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली थी। पुलिस ने डकैती के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। बदमाशों की तलाश में बबीना पुलिस समेत स्वाट को लगाया गया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चार बदमाशों के बारे में मालूम चला। दबिश देकर उनको देर-रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक बबीना के बीस क्वार्टर निवासी राहुल नरवरे प्राॅपर्टी डीलर है। उसकी कैलाश से अदावत रहती थी। इसी वजह से उसने न्यू हरिजन कॉलोनी निवासी करन वाल्मीकि, विनीत उर्फ बिन्नी एवं चमेली वाली गली निवासी समीर अली के साथ मिलकर मारपीट करके पिस्टल छीन ली।
विज्ञापन


पुलिस ने राहुल के घर से पिस्टल बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। पुलिस उनको तलाश रही है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी समेत हर्षित, रजत, दुर्गेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed