फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pistol and forensic report used in BKD double murder reached court

Jhansi News: बीकेडी डबल मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल और फॉरेंसिक रिपोर्ट न्यायालय पहुंची

Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Pistol and forensic report used in BKD double murder reached court
--- अदालत से का लोगो लगाएं ---
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीकेडी डबल मर्डर मामले में प्रयुक्त की गई पिस्टल और उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट न्यायालय को मिल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी, जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले पुलिस उप निरीक्षक और मृतका का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे।
बुंदेलखंड महाविद्यालय में 19 फरवरी 2021 को एमए के छात्र हुकमेंद्र सिंह गुर्जर को गोली मार दी गई थी। इसके कुछ देर बाद छात्रा कृतिका त्रिवेदी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, हुकमेंद्र की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों हत्याओं का आरोप सहपाठी छात्र मंथन सिंह सेंगर पर लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में नवाबाद थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय के आदेश पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल फोरेंसिक जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजी गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से फॉरेंसिक रिपोर्ट न आने की वजह से पिछले पांच-छह महीने से केस की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी लेकिन, अब रिपोर्ट और पिस्टल न्यायालय आ गई है। मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी, जिसमें आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले उप निरीक्षक और छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed